अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले में 5 जून से 21 जून तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को सीडीओ योगेंद्र कुमार ने जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना और ऐसे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना है, जो किसी कारणवश अब तक लाभ से वंचित रह गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलेंगे जन कल्याण जागरूकता कार्यक्रम अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जन...