आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय पंचानन राय की 19वीं पुण्यतिथि" शिक्षक स्वाभिमान दिवस" के रूप में पाच सितंबर को हरिऔध नगर कॉलोनी आजमगढ़ में मनाई जाएगी। जिसमें शिक्षक विधायक एवं नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...