नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने पिछले 5 साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 साल में 7371 पर्सेंट उछल गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर इस अवधि में 4.50 रुपये से बढ़कर 336.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। साथ ही, 10 टुकड़ों में अपने शेयर का बंटवारा भी किया है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 369.70 रुपये है। 5 साल में 1 लाख रुपये के बना दिए 74 लाख रुपये से ज्यादाक्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 22 अक्टूबर 2021 को 4.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 अक्टूबर 2026 को BSE में 336.30 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 22 अक्टूबर 2021 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1...