नई दिल्ली, मई 19 -- Multibagger Stocks: निवेशकों को मालामाल करने वाले मल्टीबैगर स्टॉक तिरुपति फोर्ज (Tirupati Forge) के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। स्मॉल कैप स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। अपर सर्किट लगने के बाद यह मल्टीबैगर स्टॉक 43.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 547 करोड़ रुपये का है।तिरुपति फोर्ज का रिजल्ट कैसा रहा? (Tirupati Forge Q4 Results) कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल रेवन्यू 43.03 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 49.25 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार तिरुपति फोर्ज का का नेट प्रॉफिट 1.52 करोड़ रुपये तक गिरकर आ गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.02 करो...