नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Gyftr (पहले का नाम एलकेपी फाइनेंस) की निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। इस खरीदारी की वजह से कंपनी के LKP Finance के शेयरों में सोमवार को 6.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में आज सोमवार को LKP Finance के शेयर बीएसई में गिरावट के साथ 170 रुपये के स्तर पर खुले। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत की तेजी के बाद 188.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह मल्टीबैगर स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइप पर 3.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 182.15 रुपये के स्तर पर था। बता दें, आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी 2-2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए थे। यह भी पढ़ें- बाजार में जारी तूफान के बीच सोलर स्टॉक आज 7% उछला, एक्सपर्ट बोले खरीद लो...