नई दिल्ली, मई 15 -- Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले पांच वर्षों में राज्य में हवाई संपर्कता को दस गुना बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005-06 में बिहार से प्रति वर्ष हवाई यात्रा करनेवालों की संख्या मात्र ढाई लाख थी, जो अब बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में बिहार से चार से पांच करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें। मुख्यमंत्री गुरुवार को दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हस्तांतरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन को सीआईएसएफ का फ्लैग एवं सांकेतिक चाबी प्रदान कर हवाई अड्डा के सुरक्षा की कमान सौंपी। उन्होंने कहा कि ...