नई दिल्ली, मार्च 28 -- AI के आने से कई लोगों की नौकरियों खतरे में पड़ गई है। कई कंपनियों ने तो एआई का हवाला देते हुए सैंकड़ों लोगों की छंटनी कर दी। अभी तक यह डर था कि एआई कंपनियों में कर्मचारियों की जगह ले लेगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि एआई की वजह से पूरी की पूरी कंपनी ही बंद हो जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर कंपनियों पर देखने को मिलेगा। एक स्टार्टअप कंपनी की संस्थापक खुले तौर पर कह रही हैं कि अगर पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियां खुद को बदलते हालात के हिसाब से नहीं ढाल पातीं, तो वे अगले कुछ सालों तक टिक नहीं पाएंगी; और उनकी अपनी कंपनी तो पहले से ही बिल्कुल अलग तरीके से काम कर रही है। Wayfound.ai की CEO और को-फाउंडर, Tatyana Mamut ने एक बड़ा दावा किया है कि 'सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस' (SaaS) मॉडल पांच साल के भीतर खत्म हो सकता है। बड़ी टीमों...