जयपुर, अगस्त 18 -- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के साथ राजस्थान की सियासत में एक ऐसा अध्याय फिर खुल गया है, जिसका इंतजार करीब पांच साल से था। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में डॉ. सतीश पूनियां को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलते ही राजस्थान एक बार फिर पार्टी के सबसे ताकतवर संगठनात्मक पदों में शामिल हो गया है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि पूनियां को नई जिम्मेदारी मिली है, बल्कि सवाल यह भी है कि राजस्थान से आखिर कौन-कौन इस मुकाम तक पहुंचा और पूनियां की एंट्री किस बड़े सियासी संकेत की ओर इशारा कर रही है? राजस्थान की राजनीतिक-संगठनात्मक पृष्ठभूमि से सीधे राष्ट्रीय महामंत्री बनने वाले नेताओं की सूची अब चार नामों की हो गई है ओमप्रकाश माथुर, वसुंधरा राजे, भूपेंद्र यादव और डॉ. सतीश पूनियां। भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री का पद संगठ...