नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- एक समय था जब फिटनेस बैंड का काफी क्रेज था और लोगों अपने सेहत को ट्रैक करने लिए इसे कलाई पर पहने रखते थे। ऐसा लग रहा है कि शाओमी अपनी फिटनेस बैंड कैटेगरी में फिर से नए मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि लगभग पांच साल बाद भारत में शाओमी Mi बैंड लाइनअप की वापसी हो सकती है। शाओमी ने 2021 में भारतीय बाजार में अपना Mi Band 6 लॉन्च किया था, और तब से इसके किसी भी अपग्रेड मॉडल को देश में पेश नहीं किया गया है। अगर आप भी नया फिटनेस बैंड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एक लीक रिपोर्ट से पता चला है कि शाओमी अपने फिटनेस बैंड लाइनअप को भारत में वापस लाने की योजना बना सकता है, हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, क्योंकि कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ...