पिथौरागढ़, जून 25 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ी घटना हो गई। यहां लापता हुई पांच साल की बच्ची आठ घंटे बाद बदहवास हालत में मिली। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नगर में कबाड़ बिनने का काम करने वाले एक दंपति की पांच वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी यह परिवार पिछले काफी वर्षों से किराये पर रहता है। बच्ची के घर के आसपास से ही गायब हुई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर दोपहर करीब दो बजे कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने चार टी...