मथुरा, मई 16 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में छह वर्ष पूर्व शुरू हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि इसके निर्माण में दो पंचवर्षीय योजनाओं में 4.79 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। अब डीपीआरओ ने लापरवाहों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना की राशि लेकर नहीं बनाया मकान, दो से रिकवरी निर्माण कार्य की जानकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा एवं वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। तत्कालीन पंचायत सचिव रघुवीर सिंह के कार्यकाल में इस पर कुल 4.79 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी इसका निर्माण अधूरा रह गया। उनके कार्यकाल के बाद प्रशासक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकुमार शर्मा के कार्यकाल में भी पंचायत सचिव ने इसके निर्मा...