चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा,संवाददाता। जिले में बच्चों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन एवं निर्धारित आयु पर अनिवार्य आधार अद्यतन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष आधार नामांकन अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता दी जा रही। इसके लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं, बाल विकास परियोजना कार्यालय, आधार ऑपरेटरों तथा संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से बड़ी संख्या में बच्चों का आधार नामांकन कराया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 11,738 बच्चों का आधार नामांकन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: आधार के नाम पर अवैध वसूली तो होगी सख्त कार्रवा...