चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। गुरुवार को सदर प्रखंड परिसर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के बीच सुकर वितरण किया। सुकर वितरण के साथ साथ लाभार्थियों को उनके रख रखाव, खान पान और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये नियमित टीकाकरण की भी जानकारी दी गई। मुख्य रूप से 5 लाभार्थियों को 90 प्रतिशत - 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। इनमें पुराना चाईबासा के अजीत देवगम, करकटा के विजय सिंह सुंडी, सिंहपुखरिया से सुगंधि देवगम, पांडवीर के जानो कुई, नरसंडा के गोनो सुंडी शामिल हैं। सुकर वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालमुनी पुरती जिला परिषद, राजश्री सवैया जिला परिषद, प्रमुख मंजू देवगम, डॉ पूनम सोरेन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, विजय सिंह देवगम मुखिया, विवेक पूर्ति पंचायत समिति सदस्य, शांति देवगम, मनकी देवगन, रमेश ...