5 लाख ले लो, पर कोई बचा लो...' भाई गिड़गिड़ाता रहा और गंगा में डूब गया कांवड़िया
देहरादून, अगस्त 10 -- पांच लाख रुपये ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो... देख लो कोई मेरा भाई है...। और देखते ही देखते कांवड़ यात्री गंगा में डूब गया और उसका बड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा। ये हृदयविदारक घटना उत्तराखंड के देवप्रयाग में घटी है। इन दिनों प्रदेश में कांवड़ यात्रा जोरों पर हैं। अब तक 4 करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगा जल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। इस बीच देवप्रयाग में एक कांवड़ यात्री की गंगा में डूबने से मौत हो गई। कांवड़ यात्री के भाई का हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार को देवप्रयाग के एक घाट पर घटी, जहां एक कांवड़िया नदी में नहाते समय तेज धारा में फंस गया। जैसे ही धारा उसे बहा ले गई, उसका बड़ा भाई किनारे पर खड़ा होकर मदद के लिए चिल्लाता रहा और लोगों से उसे बचाने की गुहार लगाता रहा। वह बार-बार चिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.