नई दिल्ली, फरवरी 22 -- कर्नाटक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के साथ उनके दो सहायकों मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई सिंचाई परियोजना से जुड़े एक रिश्वत मामले में जाल बिछाकर की गई है।क्या है पूरा मामला? गदग जिले के चिंचली के एक प्रथम श्रेणी ठेकेदार विजय पुजारी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने और बिलों के भुगतान की सुविधा के बदले विधायक द्वारा 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने जाल बिछाया और उस समय कार्रवाई की जब विधायक औ...