5 लाख की लागत से गरसुल्ला में बनेगी पीसीसी सड़क
रामगढ़, जून 13 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गरसुल्ला गांव में सांसद मद से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सूरज गोप के घर से देवी मंडप तक बनने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 550 फीट होगी। इस पर सांसद मद से करीब 5 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इसका शिलान्यास शनिवार को सांसद प्रतिनिधि पूनम साव एवं भाजपा उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पूनम साव और मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी।उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.