हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 26 -- बिहार सरकार ने सेमी कंडक्टर उद्योग के लिए राहतों का पिटारा खोल दिया है। इसके तहत उसे न केवल उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी, बल्कि उनके आर्थिक बोझ को भी कम किया जाएगा। उन्हें बैक लोन पर आर्थिक सहायता दी जाएगी और अनुदानित दर पर बिजली-पानी की भी आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार ने बिहार सेमी कंडक्टर नीति 2026 को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक प्रस्ताव भी दिये गये हैं। इस नीति के तहत सेमी कंडक्टर यूनिट को मात्र पांच रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। शेष खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह सुविधा उन्हें दस वर्षों के लिए मिलेगी। इस दौरान उन्हें अनुदानित दर पर ही बिजली दी जाएगी। भले ही बिजली कंपनी इस अवधि में बिजली का शुल्क बढ़ा भी दे। इसी तरह उन्हें मात्...