पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह में महज दस रुपए के लिए किराना दुकानदार पर गोली चलाकर उसे मारने की कोशिश की गई। हालांकि इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला निवासी सह किराना दुकानदार एनुअल खलीफा की संबंधित सूचना पर चैनपुर थाना की पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि किराना दुकानदार एनुअल खलीफा की शिकायत के आलोक में गोली चलाने के आरोपी शाहपुर नई मोहल्ला के निवासी शमशाद आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार दुकानदार एनुअल खलीफा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में दुकान खोले थे। उसी क्रम में मोहल्ला के शमशाद एवं उसके एक...