वार्ता, अप्रैल 18 -- पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये पाने की चाह में एक व्यक्ति को 11 लाख से ज्यादा रुपये की चपत लग गई। पुलिस ने शख्स को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का है। यहां साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छुईखदान पुलिस और जिले की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने दी। आरोपी को हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से पकड़ा गया है, जो पुराने सिक्के और नोटों के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव रिहाव्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था पुलिस क...