मेरठ, अगस्त 15 -- मेरठ में ऑर्डर पहुंचाने में 5 मिनट की देरी एक डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गई। आरोप है कि ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए डिलीवरी बॉय अमित यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे गंगा सागर इलाके की गंगा हाइट्स बिल्डिंग की बताई जा रही है। अमित यादव फ्लैट नंबर 110 में ऑर्डर पहुंचाने गया था। अमित के मुताबिक, ऑर्डर करीब पांच मिनट लेट था। इससे नाराज ग्राहक ने पहले फोन पर उससे बहस की और घर आने को कहा। अमित का कहना है कि वह ग्राहक को समझाकर ऑर्डर देने पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।ऑर्डर लेट होने पर डिलीवरी ब्वॉय क...