औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। औरैया में पांच माह के रंजीत का तालू और होंठ का सफल ऑपरेशन किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चे का यह उपचार निशुल्क हुआ, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। आरबीएसके टीम ने जांच के दौरान दिबियापुर के लहोखर निवासी श्रीनिवास के पांच माह के बेटे रंजीत में जन्मजात तालू और होंठ की समस्या को चिन्हित किया था। इसके बाद टीम ने बच्चे के परिजनों को सर्जरी के बारे में जानकारी दी और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं। डॉ. गौरव और डॉ. स्वीटी ने इस मामले में लगातार फॉलोअप किया। एनजीओ स्माइल ट्रेन के सहयोग से एक अस्पताल में रंजीत का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि निजी अस्पताल में ऐसे ऑपरेशन पर लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन शासन की योजना के तहत यह ...