कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार निज संवाददाता डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पत्र के आलोक में बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अनुरोध पर सम्यक विचारोपरांत कुलपति के आदेशानुसार होली को लेकर पूर्व में घोषित 2 से 4 मार्च तक के अवकाश में संशोधन करते हुए 5 मार्च तक महाविद्यालय को बंद रखा जाएगा। ------------ स्तंभ रोपण दो मार्च को कटिहार निज संवाददाता होली को लेकर स्तंभ रोपण कार्यक्रम 2 मार्च को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि उसी दिन रात्रि 12:35 पर होलिका दहन भी किया जाएगा। चंद्रग्रहण को लेकर 3 मार्च को सुबह 6:20 से सूतक लग जाएगा। ग्रहण स्पर्श दोपहर 3:20 से ,ग्रहण मध्य 5:20 और ग्रहण शुद्ध शाम 6:45 पर होगा। रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा।

ह...