5 महीने में 3 मंत्रियों का इस्तीफा, 2 को टिकट नहीं; मोदी सरकार का क्या प्लान
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मुरुगन ने प्रधानमंत्री को पांच पृष्ठों का पत्र लिखकर राज्य में जाकर संगठन को मजबूत करने की इच्छा जताई है। उनके इस्तीफे से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक और पद रिक्त हो जाएगा। पहले से ही कई मंत्री पद खाली हैं। वहीं, कुछ राज्यसभा सदस्यों को दोबारा कार्यकाल नहीं मिलने के कारण भी मंत्रिपरिषद में और पद रिक्त होंगे। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसी माह केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।तमिलनाडु में काम करने की जताई इच्छा मुरुगन ने अपना इस्तीफा वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.