नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- आज शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है। दोनों विदेशी लोकेशन पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डालें डांस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका की आदाएं और अंदाज फैंस में पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को शूट करने के दौरान दीपिका 5 महीने प्रेग्नेंट थीं।गाने की शूटिंग के वक्त 5 महीने प्रेग्नेंट थीं दीपिका साल 2023 में आई फिल्म 'पठान', 'जवान' में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को पसंद किया गया था। अब तीन साल बाद एक बार फिर ये जोड़ी स्क्रीन पर नजर आ रही है। आज शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना आया है 'तू मिल जाए'। इस गाने में दीपिका-शाहरुख का रोमांटिक अ...