हैदराबाद, जुलाई 12 -- फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के समुद्र में हैदराबाद के छात्र मणिदीप रेड्डी गुज्जा (18) का शव मिला है। 5 मई से लापता चल रहे मणिदीप की बॉडी करीब दो महीने बाद बरामद हुई है। परिवार के वकील केएलबी कुमार ने रविवार को इसकी पुष्टि की। वहीं, परिवार के वकील ने मामले की जांच पर हमला बोलते हुए कहा कि इस केस में कई शक पैदा होते हैं। लापता होने के दो महीने बाद शव मिलना और इतने लंबे समय तक ठीक से जांच न होना बेहद संदिग्ध है। परिवार का मानना है कि यह एक संदिग्ध मौत है। हम मांग करते हैं कि पूरी घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो।दूतावास ने परिवार को दी सूचना भारतीय दूतावास, फिनलैंड ने 10 जुलाई को मणिदीप के परिवार को आधिकारिक रूप से सूचित किया कि स्थानीय अधिकारियों ने हेलसिंकी के समुद्री इलाके से एक शव बरामद किया है, जिसकी पहचान मणिद...