नई दिल्ली, मार्च 2 -- R M Drip and Sprinklers Systems Ltd: आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 5:7 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। यानी अगर किसी निवेशक के पास 7 शेयर हैं तो उसे 5 नए पूरी तरह चुकता (फुली पेड-अप) शेयर मुफ्त में मिलेंगे। हालांकि, इस ऐलान के बावजूद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक पर दबाव देखने को मिला।शेयर के हाल आज सोमवार, 2 मार्च 2026 को कंपनी का शेयर NSE पर 63.48 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 70.53 रुपये से करीब 10% नीचे था। शेयर खुलते ही लोअर सर्किट में फंस गया और पूरे दिन वहीं बना रहा। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब स्टॉक में गिरावट आई है। इन चार दिनों में कंपनी के शेयर की...