नई दिल्ली, फरवरी 11 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एकबार फिर अपने भाषण के बाद विवादों में घिर गए हैं। यही वजह है कि केंद्र सरकार अब उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने जा रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष अक्सर सदन में मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। इससे सदन का गरिमा कम होती है। उन्होंने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज भी गलतबयानी कर सदन को गुमराह किया है, इसलिए आज शाम 5 बजे तक उन्हें अपने बयान पर माफी मांगने को कहा गया है, वरना सरकार उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.