नई दिल्ली, अगस्त 14 -- स्मॉलकैप कंपनी बिजोटिक कमर्शियल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, बिजोटिक कमर्शियल हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर देगी। गारमेंट्स एंड अपैरल इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 17 अगस्त फिक्स की है। यानी, अगर कोई निवेशक बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहता है तो बिजोटिक कमर्शियल के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। आज यानी शुक्रवार तक कंपनी के शेयर खरीदने पर ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। बिजोटिक कमर्शियल अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। 2 साल में 1345% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयरबिजोटिक कमर्शियल (Bizotic Commercial) के शेयरों में पिछले 2 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर दो साल में 1345 ...