नई दिल्ली, जुलाई 6 -- वायर, केबल्स और इलेक्ट्रिकल गुड्स बनाने वाली कंपनी वी-मार्क इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटेगी। कंपनी शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार 7 जुलाई को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। ऐसे में जो निवेशक वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited ) के 5 फ्री शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी के शेयरों में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। यानी, जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में मंगलवार को कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का इस कंपनी पर बड़ा दांव है। 4690% से ज...