नई दिल्ली, जून 18 -- नायका की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने अपना FY30 विजन पेश किया है। शेयर बाजार और निवेशकों को कंपनी का ग्रोथ रोडमैप काफी पसंद आया। ग्रोथ रोडमैप सामने आने के ठीक बाद नायका के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 303.75 रुपये पर जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 298.10 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 191.20 रुपये है। ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 3 गुना तक रेवेन्यू ग्रोथ का टारगेटनायका (Nykaa) ने अपने एनुअल इनवेस्टर डे 2026 के बाद एक रिलीज में कहा कि वित्त वर्ष 2030 तक ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल बिजनेस को 5 बिलियन डॉलर ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GM...