बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी मौत को लेकर शनिवार दोपहर एक बजे मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में पांच फीट गहरी कब्र खोदकर शव निकाला गया। इस दौरान किशोरी के परिजन भी मौजूद रहे। शुक्रवार को किशोरी की मां ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर रेप के बाद हत्या का आरोप लगा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शव निकालकर पैनल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।लड़की को उठवा लेने की धमकी मिली - पीड़िता एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पति परदेश मे रहकर मजदूरी करते हैं। वह और उसकी नाबालिग बेटी घर में रहती है। उसके तीन बेटे भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कहा कि 15 दिन पहले एक युवक उसके घर आया था। झोपड़ी मे छुपकर बै...