नई दिल्ली, मई 9 -- Vijay Thalapathy Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा के लिए बहुमत का सस्पेंस खत्म हो चुका है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ जोसेफ विजय ने राज्यपाल आर्लेकर के सामने बहुमत से ज्यादा विधायकों के समर्थन पत्र को रखकर उनका भरोसा हासिल कर लिया है। राज्यपाल और टीवीके चीफ की सफल बैठक के बाद लोकभवन की तरफ से जारी एक बयान में शपथ ग्रहण समारोह का ऐलान कर दिया गया है। फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले जोसेफ विजय अब कल, यानी 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते हुए नजर आएंगे। फिल्मी पर्दे से आने वाले विजय की राजनीति में एंट्री भी किसी ऐक्शन फिल्म की तरह ही रही है। बहुमत के लिए पिछले पांच दिनों के संघर्ष ने कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले विजय के लिए यह जीत किसी सप...