हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी। विवेकानंद विद्या मंदिर में 12 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 5-दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन कुल 64 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, ओम उच्चारण, गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। गरिमा सिंघल ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुजाता माहेश्वरी ने बच्चों को जीवन में प्रसन्नता का महत्व समझाते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। साथ ही, सारिका और रितु उप्रेती ने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक डॉ. विनय खुल्लर, दीपक माहेश्वरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य बच्चों...