नई दिल्ली, फरवरी 4 -- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर बुधवार को NSE में 5 पर्सेंट उछलकर 88.38 रुपये पर बंद हुए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। 5 दिन में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 59.81 रुपये से बढ़कर 88 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है और उसी के बाद सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में यह तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर 3400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग सॉल्यूशंस, हाई-इंड सोलर प्रॉडक्ट्स, पावर बैकअप डिवाइसेज बनाती है। 3826% बढ़ा है सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर का मुनाफासर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का मुनाफा तिमाही आधार पर ...