बलरामपुर, मई 8 -- गैसड़ी संवाददाता के अनुसार बीते चार मई को आए भीषण आंधी-तूफान के पांच दिन बाद भी गैसड़ी नगर पंचायत समेत करीब 200 गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी में अंधेरे और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। तूफान में गैसड़ी और पचपेड़वा क्षेत्र में कुल 235 बिजली पोल टूट गए थे। विभाग ने पचपेड़वा नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति तो जल्द बहाल कर दी, लेकिन गैसड़ी क्षेत्र अब भी अंधेरे में डूबा है। गैसड़ी पावर हाउस अंतर्गत 130 पोल अब भी टूटे पड़े हैं, जिनमें नगर पंचायत क्षेत्र के 47 पोल शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने अब तक पोल बदलने का काम शुरू तक नहीं किया। बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद हैं, इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं और पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूप व सबमर्सिबल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.