नई दिल्ली, मई 27 -- ज्योतिषीय दृष्टि से जून का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगले पहले गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ये गोचर 2 जून की रात होने वाला है। ये गोचर रात के तकरीबन 2 बजकर 25 मिनट के आसपास होगा। बता दें कि लगभग 12 साल बाद गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आएंगे। 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे और इस दौरान कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। मेष राशि से लेकर वृश्चिक राशि समेत गुरु का ये गोचर कुल 6 राशियों को लाभ पहुंचाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में। साथ में जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जो इस गोचर का डबल फायदा दिलवा सकते हैं।मेष राशि 2 जून को होने वाले इस गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है। ये गोचर इनके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों की पैस...