नई दिल्ली, मार्च 5 -- सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1374 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर से एक प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने गुरुवार को बताया है कि यह प्रोजेक्ट सीएम-किसान (CM-KISAN) पोर्टल के इन्हैंसमेंट, ऑपरेशन, मेंटीनेंस और टेक्निकल सपोर्ट के लिए है। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे रही है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर रही है। कंपनी को मिले प्रोजेक्ट के डीटेलसिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि राज्य के एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर्स एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) ने परचेज ऑर्डर दिया है। प्रोजेक्ट में सीएम-किसान प्लेट...