नई दिल्ली, जनवरी 11 -- Kotak Mahindra Bank Ltd: कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। बैंक के शेयरों का 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। यानी शेयर बाजार में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक इस हफ्ते फोकस में रहेंगे।किस दिन है रिकॉर्ड डेट कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 14 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन शेयरों का बंटवारा हो जाएगा। जिन निवेशकों को इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना है उनके पास 13 जनवरी तक शेयर जरूर होने चाहिए। ...