नई दिल्ली, जून 29 -- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास आज यानी सोमवार को भी खाली होगा या नहीं इसपर अब सस्पेंस बन गया है। जी हां, दरअसल राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को खत लिख कर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी की तरफ से इस संबंध में आवास खाली करने के लिए 5 जुलाई तक का समय मांगा गया है। यहां आपको बता दें कि 5 जुलाई राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस भी है। हालांकि, पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा भवन निर्माण विभाग को खत लिख कर आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने को लेकर कहा जा रहा है इसकी वजह एक रजिस्टर है। कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी को अब तक चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। बता दें कि इस रजिस्टर में उन सभी सामानों की लिस्ट दर्ज है ...