नई दिल्ली, अगस्त 5 -- फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्री की कंपनी मोरपेन लैबोरेटरीज के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है। फार्मा कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 78.21 रुपये पर पहुंच गए। मोरपेन लैबोरेटरीज के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में मंगलवार को भी तूफानी तेजी देखने को मिली थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जबरदस्त नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल आया है। पहली तिमाही में मोरपेन लैबोरेटरीज का मुनाफा 5 गुना से ज्यादा बढ़ा है। 425% बढ़ा है मोरपेन लैबोरेटरीज का मुनाफामोरपेन लैबोरेटरीज (Morepen Laboratories) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 425.05 पर्सेंट बढ़कर 56.39 करोड़ रुपये रहा है। एक साल ...