5 करोड़ से होगा सबर टोला की चार सड़कों का निर्माण
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में रहने वाले आदिम जनजाति समूह के गांवों व टोलों को जोड़ने के लिए चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें धालभूमगढ़ प्रखंड के माकड़ी पीडब्ल्यूडी रोड से सबर टोला तक, डुमरिया प्रखंड के सिरकाडीह से सबर टोला तक, पटमदा प्रखंड के धुसरा से सबर टोला और पोटका प्रखंड के गोलकाटा से सबर टोला तक सड़कें इस सूची में शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण पर पांच करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। झारखंड स्टेट रूरल रोड्स डेवलपमेंट ऑथिरिटी की ओर से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। माकड़ी पीडब्ल्यूडी रोड से सबर टोला तक सड़क की लंबाई 1.81 किलोमीटर है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक संजीव सरदार, जमकर लगाई फटकार इसके निर्माण पर एक करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.