नई दिल्ली, फरवरी 13 -- IPO News: अगर आप आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों में से हैं तो पैसे का इंतजाम कर लीजिए। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पांच कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। इस संबंध में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन और गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स सहित पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बाजार नियामक ने दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स, मुंबई स्थित हेक्सागॉन न्यूट्रिशन और ओम पावर ट्रांसमिशन को भी आईपीओ लाने को मंजूरी दी है। बाजार नियामक सेबी से मिली जानकारी के अनुसार जिन कंपनियों ने सितंबर और अक्टूबर के बीच सेबी के पास अपने प्रारंभिक आईपीओ पत्र दाखिल किए थे, उन्हें 10 से 13 फरवरी के बीच सेबी की मंजूरी मिली।प्रीमियर इंडस्ट...