नई दिल्ली, जुलाई 28 -- वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बनाया है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। 150 साल से करीब के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक ऐसा नहीं हुआ था, जैसा जस्टिन ग्रीव्स ने कर दिखाया है। अभी तक लगातार चार ओवर मेडेन टेस्ट मैच में और उन सभी ओवरों में विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज था, लेकिन कैरेबियाई टीम यह गेंदबाज ब्रॉड से भी आगे निकल चुका है, क्योंकि जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार 5 ओवर फेंके। हर ओवर में विकेट लिया और एक भी रन नहीं दिया। दरअसल, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला। इसी बीच पाकिस्तान के खिल...