रांची, फरवरी 27 -- इंट्रो : निकाय चुनाव को लेकर रांची में सुबह से ही हार-जीत की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी के लिए हार-जीत का चौराहों पर ही गणित बैठाता रहे। कोई प्रत्याशी लोगों के दावों में तो कोई चर्चाओं में पीछे होता दिखा। चौक-चौराहों पर चाय की चुस्की लेकर जनता चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला भी करते दिखे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के पांच रिपोर्टर ने पांच जगह जाकर लोगों के मिजाज को समझा। 1. हरमू में सुबह दुकानदारी, शाम में जीत की खुशी रांची, हिन्दुस्तान टीम। नगर निकाय चुनाव के रुझान शुक्रवार को दिन ढलने के साथ जैसे-जैसे सामने आते गए, हरमू इलाके के लोगों का रुझान भी गहराता गया। सुबह से दोपहर तक परिस्थिति सामान्य थी। लोग अपने काम में वय्त नजर आ रहे थे, जब चुनावी परिणाम को लेकर चुछ खास नही...