नई दिल्ली, जून 16 -- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल और प्रदूषण चेहरे का निखार छीन लेते हैं। गंदगी की वजह से चेहरे पर दाग-धब्‍बे और कालापन जमा हो सकता है। जिसकी वजह से आत्‍मविश्‍वास कम होने लगता है। रंग को गोरा करना, हल्का करना या चमकाना चाहती हैं, तो कुछ आदतें त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। यहां हम 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप स्किन की रंगत को सुधार सकते हैं। ये आदतें साफ और सेहतमंद स्किन पाने में मदद कर सकते हैं। 1) एसपीएप स्किन केयर के लिए एसपीएफ लगाना बहुत जरूरी है। रोजाना स्किन की सुरक्षा करने के लिए एसपीएफ लगाएं। अगर आप घर पर ही हैं फिर भी इसे लगाना ना भूलें। बिना सनस्क्रीन लगाए स्किन पर कोई ग्लो नहीं आएगा। सनस्क्रीन हमारी स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। चाहे धूप हो, छांव ह...