नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली मेट्रो की सर्विस रविवार (5 अप्रैल) को कुछ कॉरोडर पर सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 'पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 मैराथन' में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ये फैसला लिया है। मैराथन तड़के सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आयोजित की गई है। प्रतिभागियों को समय पर पहुंचने में परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह फैसला लिया है। डीएमआरसी की ओर से शुक्रवार को एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी गई है। पोस्ट के मुताबिक येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर ट्रेन सेवाएं (कुछ स्टेशनों के बीच) सुबह 3 बजे शुरू होंगी और सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो सेवाएं नियमित रविवार के टाइमटेबल के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होंगी। ...