5 अक्टूबर तक CAT 2026 करेक्शन विंडो iimcat.ac.in पर ओपन, फॉर्म में गलती सुधारने का अंतिम मौका
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- IIM CAT 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट आया है। परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्थान IIM, इंदौर ने कैट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए आधिकारिक विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और जिनके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई छोटी-मोटी कमी या गलती रह गई थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तय की गई है।किन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार? आईआईएम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के सभी डिटेल्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.