नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) भारत में नई Maybach S-Class को 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने वाली है। ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री मार्च में हो गई थी। नई मेबैक S-क्लास में डिजाइन के साथ टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और इंजन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। मौजूदा S 580 की कीमत 2.87 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जबकि नए मॉडल की कीमत 3 करोड़ रुपये से ऊपर जाने की उम्मीद है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।बड़ा हुआ ग्रिल और नया लोगो नई मेबैक S-क्लास में ऑफर किया जाने वाला खास वर्टिकल स्लैट वाला ग्रिल पहले से करीब 20 पर्सेंट बड़ा है। इसके चारों ओर रोशनी दी गई है और ग्रिल के ऊपर बोनट पर चमकता हुआ मर्सिडीज स्टार मिलता है। ग्रिल के ऊपर इल्यूमिनेटेड 'Maybach' नाम भी दिया गया है। बंपर के निचले हिस्से में छोटे-छोटे मेबैक लोग...