गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मिलेनियम सिटी के सेक्टर-28 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरकर एक 35 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक कंधे पर सीमेंट की बोरी रखकर जा रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरा। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सद्दाम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला था। सद्दाम अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के वजीराबाद में रहता था और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। श्रमिकों ने बताया कि सोमवार शाम सद्दाम निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सीमेंट की बोरी पहुंचा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया या वह अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.