5वीं नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 चैंपियनशिप में पहुंचा उप्र
कानपुर, मई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बेंगलुरु में खेली जा रही 5वीं नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 चैंपियनशिप में उप्र की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। चैंपियनशिप के पहले मैच में उप्र की टीम ने राजस्थान को 54 रन से हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर टीम को 128 रन पर रोकने के बाद उप्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। शनिवार को हरियाणा के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उप्र ने हरियाणा को 98 रन पर समेटने के बाद 17वें ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में 28 रन और दो विकेट लेकर कुमार राहुल मैन ऑफ द मैच चुने गए। रविवार को फाइनल मुकाबले में उप्र के सामने मुंबई की चुनौती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.